किशनगंज : खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन

Apr 07, 2026 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के

किशनगंज : खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया उद्भेदन

किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के पुलिस ने फर्जी चलान के माध्यम से अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है।मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक अजय दयाल बेनचुरो, गिरीडीह झारखंड का रहने वाला है।गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं खनन निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा गलगलिया चेक पोस्ट में बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक हाइवा वाहन को रोककर जांच की गई।

वाहन रुकने के बाद चालक से लदे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गिट्टी (खनिज) लोड होने की बात बताई। खनन निरीक्षक द्वारा चालान की मांग किए जाने पर चालक द्वारा मोबाइल फोन में एक चालान प्रदर्शित किया गया।जो जांच के क्रम में फर्जी पाया गया।सख्ती से पूछताछ करने पर चालक द्वारा एक अन्य चालान प्रस्तुत किया गया, जो वाहन पकड़े जाने के लगभग 10 मिनट बाद वाहन मालिक द्वारा चालक के व्हाट्सएप पर भेजा गया था। उक्त परिस्थितियों से स्पष्ट हुआ कि फर्जी चालान के माध्यम से प्रशासन को भ्रमित कर अवैध रूप से खनिज का परिवहन किया जा रहा था। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए हाइवा वाहन, फर्जी चालान तथा बाद में प्रस्तुत चालान को जप्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वाहन चालक, वाहन मालिक एवं फर्जी चलान से परिवहन करने वाले अन्य अज्ञात के विरुद्ध गलगलिया थाना कांड संख्या 36/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।