भागलपुर : घंटाघर के पास नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले साइबर कैफे में छापेमारी, छह गिरफ्तार
भागलपुर में पुलिस ने सोनू साइबर कैफे पर छापेमारी कर फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें कैफे का संचालक भी शामिल है। पुलिस ने कैफे से जाली...

पुलिस पदाधिकारी खुद ग्राहक बनकर गए और बन गया फर्जी सर्टिफिकेट घंटाघर के पास सोनू साइबर कैफे में पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तारी की भागलपुर, वरीय संवाददाता घंटाघर के पास साइबर कैफे में नकली सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। फर्जीवाड़ा करने वाले सोनू कैफे के संचालक सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें बांका अमरपुर का रहने वाला मनोहर मंडल, बबरगंज के हुसैनाबाद का रहने वाला का और सोनू साइबर कैफे का संचालक मो शाहनवाज उर्फ सोनू, हबीबपुर चमेलीचक का मो अकरम, हबीबपुर के ही मोबलीचक का मो अमन अफरोज, और शाहजंगी का मो अमरुद्दीन और इशाकचक थाना क्षेत्र का रहने वाला मो हाशिम शामिल हैं।
छापेमारी में पुलिस ने उक्त कैफे से विभिन्न विद्यालयों और बोर्ड से संबंधित काफी संख्या में जाली सर्टिफिकेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया गया। सूचना मिली तो पुलिस पदाधिकारी ही ग्राहक बनकर गए घंटाघर के पास सोनू साइबर कैफे में जाली सर्टिफिकेट बनाए जाने की शिकायत पर साइबर थाने में सनहा दर्ज किया गया। एसएसपी हृदय कांत के निर्देश पर एसपी सिटी शुभांक मिश्रा की निगरानी में पुलिस की टीम का गठन किया गया। साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में बनी टीम कैफे में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तारी और जाली सर्टिफिकेट बरामद किया। कैफे से विभिन्न कॉलेज और यूनिवर्सिटी के 29 जाली सर्टिफिकेट और संबंधित विवि और कॉलेज के 15 मुहर, छह सीपीयू, तीन लैपटॉप, सात मॉनिटर और 40700 रुपये नगद बरामद किया गया। छापेमारी करने वाली टीम में डीएसपी के अलावा इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसआई शिव कुमार सुमन, प्रशांत कुमार, अमित कुमार, संतोष कुमार, ऋतु कुमारी, सिपाही आसिफ, अशोक, सुभाष, विपिन, ओम और चालक सिपाही रवि शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




