Bhagalpur News: सहरसा: दो वारंटी व आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो गांवों में छापेमारी कर एक नामजद आरोपी और एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया। रामदेव साह को मद्य निषेध उन्मूलन अधिनियम के तहत पकड़ा गया, जबकि सिकंदर मुखिया को एनबीडब्ल्यू वारंटी के तहत। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Bhagalpur News: सहरसा: दो वारंटी व आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट सहरसा। महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर एक नामजद आरोपी और एक एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया। एएसआई एन.के. यादव ने बलुआहा निवासी मद्य निषेध उन्मूलन अधिनियम के नामजद आरोपी रामदेव साह को दबोचा। वहीं एसआई शिल्पी कुमारी ने झिटकी गांव के एनबीडब्ल्यू वारंटी सिकंदर मुखिया को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।