स्कूटी से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

कटिहार के मनिहारी थाना पुलिस ने एक युवक को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त किया। युवक का नाम मनोहर कुमार सिंह है और वह उचला रेखा गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

स्कूटी से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

कटिहार से चंदन की रिपोर्ट मनिहारी थाना पुलिस ने एक स्कूटी सवार को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि मनिहारी थानाध्यक्ष को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक स्कूटी से अवैध विदेशी शराब लेकर ओलिपुर से नीमा की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम द्वारा ओलिपुर-नीमा पक्की सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान एक स्कूटी सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर स्कूटी से कुल 18 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोहर कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचला रेखा गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मनिहारी थाना में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।