Police Arrests Liquor Smuggler with 20 Liters of Illicit Alcohol कटिहार : बीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Arrests Liquor Smuggler with 20 Liters of Illicit Alcohol

कटिहार : बीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

पोठिया पुलिस ने मनभारती मोड़ के समीप 20 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गरीब साह डूमर को पकड़ा, जिसने भागने की कोशिश की। आरोपी के...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 6 Oct 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार : बीस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

फलका, एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र के मनभारती मोड़ समीप बीस लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया हैं। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में शराब लेकर मनभारती की ओर से कहीं जा रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा की एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने का प्रयास करने लगा।जिसे दलबल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया।पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम गरीब साह डूमर निवासी बताया तथा हाथ में रखे डब्बे का तलाशी के क्रम में बीस लीटर देसी चूलाई शराब बरामद किया गया।जिसके

बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।