Bhagalpur News: बांका: मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता। सुईया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले

Bhagalpur News: बांका से संतोष बांका, एक संवाददाता।सुईया थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कौआदह गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मारपीट की घटना में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार आरोपियों की लगातार गिरफ्तारी की जा रही है। पुलिस ने लोगों से किसी भी आपराधिक घटना की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


