मुंगेर: चार साल बाद धराया फरार शराब कारोबारी

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

आलमनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने फरार चल रहे शराब कारोबारी को

मुंगेर: चार साल बाद धराया फरार शराब कारोबारी

आलमनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट पुलिस ने फरार चल रहे शराब कारोबारी को सबा चार साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाब रहा। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि एसआई दीपक कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल और ग्रामीण पुलिस बल के सहयोग से गनियारी वार्ड चार के शराब कारोबारी मंटुन सिंह को सोमवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी उसके घर से किया गया। फरार कारोबारी मंटुन सिंह पर साल 2022 के पांच फरवरी को उसके घर से देसी महुआ शराब बरामद होने पर उक्त तिथि में उसके उपर मद्य निषेध अधिनियम के तहत उसपर केस दर्ज हुई थी और तब से वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।