सहरसा: आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
महिषी (सहरसा) से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट जलई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के

महिषी (सहरसा) से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट जलई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार को सूचना मिली कि कांड का आरोपी मो नेमत अली उर्फ सद्दाम बहोरवा चौक पर मौजूद है। निर्देश पर एसआई राजकमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


