Bhagalpur News: अररिया: 61 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार, बाइक जब्त
Bhagalpur News: कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की संध्या गश्ती के दौरान 61 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बाइक चेकिंग के दौरान उसे धर दबोचा। शराब और उसकी बाइक को जब्त किया गया है। नीतीश को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया है।

Bhagalpur News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की संध्या गश्ती के दौरान 61 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चुलाई शराब में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति खवासपुर की ओर से बाइक से शराब लेकर तकिया की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर डोम सड़क में कमलदाहा के निकट बाइक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस क्रम में एक व्यक्ति को बाइक पर पीछे में बोरा बांध कर आते देखा।
पुलिस को देखते ही वाह बाइक को पीछे कर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस बल के सहयोग से चालक सहित बाइक को पकड़ का तलाशी लेने पर गेलनों से 61 लीटर देसी चुलाई शराब जब्त किया। गिरफ्तार शराब कारोबारी नीतीश कुमार पिता शिवतहल यादव साकिन खवासपुर थाना सिमराहा जिला अररिया का रहने वाला बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर शराब कारोबारी नीतीश कुमार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।


