मुंगेर: महुआ शराब संग किया गिरफ्तार,भेजा जेल
मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, हरपुर पुलिस ने एक शराब कारोबारी को 22 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुड़िया देवी के पति कंपनी पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।

मुंगेर से राजेश कुमार की रिपोर्ट तारापुर के हरपुर पुलिस ने बीते शनिवार की देर रात कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी को 22 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गनैली पंचायत के वार्ड संख्या 01 की वार्ड सदस्या गुड़िया देवी के पति कंपनी पासवान के रूप में हुई है। हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी खड़गपुर से हीरो बाइक के जरिए खुदिया-माधोडीह नहर मार्ग होते हुए हरपुर की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी श्रीराम शर्मा को पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर भेजा गया।
पुलिस को देखते ही आरोपी हरपुर नहर मोड़ के पास बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस बल ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बाइक की सीट पर रखे बोरे से एक बड़े डिब्बे और चार पॉलिथीन में कुल 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त कर थाना ले आई थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरपुर गांव के बिचला मोहल्ला का निवासी है और वह पूर्व में भी शराब तस्करी के मामलों में कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ हरपुर थाना में तीन बार तथा तारापुर थाना में एक बार शराब बिक्री किये जाने के मामले मेंं कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा शराब सेवन के एक मामले में भी उसे तारापुर थाना से जेल भेजा गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


