कटिहार: फलका थाना कांड में 9 अभियुक्त गिरफ्तार

Apr 08, 2026 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई

कटिहार: फलका थाना कांड में 9 अभियुक्त गिरफ्तार

कटिहार, एक संवाददाता। कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि 4 अन्य अभियुक्तों को अब विधिवत गिरफ्तार किया गया है।एसपी शिखर ने बताया कि को कुछ लोगों द्वारा सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था और फलका थाना पर उपद्रव मचाने की कोशिश की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया गया।

इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा सरकारी हथियार छीनने की भी कोशिश की।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छीना गया हथियार सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी ने बताया कि इस मामले में पहले 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि हाल में 4 अन्य आरोपियो में नीरज कुमार (19 ), सूरज कुमार (30), प्रकाश यादव और नजरुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 9 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है और उनके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे शांति एवं कानून -व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।