ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपुलिस ने तीन शराबी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीन शराबी को किया गिरफ्तार

मरौना। पुलिस ने शनिवार की रात अलग-अलग जगहों से तीन शराबी को गिरफ्तार किया।...

पुलिस ने तीन शराबी को किया गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 05 Feb 2023 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मरौना। पुलिस ने शनिवार की रात अलग-अलग जगहों से तीन शराबी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पांडेयपट्टी निवासी हीरा मुखिया शराब में नशे में हंगामा कर रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शराबी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर शराबी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उधर, नदी थाना पुलिस ने दो शराबी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मोहनपुर निवासी अक्षय कुमार मंडल और दिनेश कुमार शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें