संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए दो युवक, चोरी की बाइक बरामद
बिहपुर के झंडापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एनएच 31 सर्विस रोड के पास दो युवकों को हिरासत में लिया। ये दोनों युवक नवगछिया के सोकचा गांव के निवासी हैं। जांच में पता चला कि उनकी अपाचे मोटरसाइकिल पटना से चोरी हुई थी। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया के बाद युवकों को थाने ले लिया।

बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 सर्विस रोड के पास पुलिस ने संदेह के आधार पर एक बाइर के साथ दो युवकों को हिरासत में लिया। पकड़े गए दोनों युवक नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा गांव निवासी मनीराम कुमार एवं अंकित कुमार बताए गए हैं। जांच के दौरान संबंधित थाने से संपर्क करने पर पता चला कि बरामद अपाचे मोटरसाइकिल पटना के पिरबहोर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद संबंधित कांड के अनुसंधानकर्ता झंडापुर थाना पहुंचे। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों युवकों को अपने साथ ले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


