खगड़िया: हथियार लहराकर वीडियो वायरल करने वाले दो युवक गिरफ्तार
गोगरी में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने लोडेड हथियार के साथ वीडियो वायरल किया था। गोगरी थानाध्यक्ष के अनुसार, युवकों की पहचान मोबाइल लोकेशन से की गई और उनके ठिकानों पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गोगरी, एक संवाददाता कट्टा लहराते हुए वीडियो वायरल करने वाले दो आरोपी युवकों को पुलिस ने लोडेड हथियार के गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल पर पुलिस ने गभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी युवकों की पहचान कराई गई। पहचान के बाद मोबाइल लोकेशन पर उनके ठिकानों पर छापेमारी कर दोनों युवकों को लोडेड हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनो आरोपी युवकों को गोग़री थाना लाया गया। जिसमें एक युवक की पहचान राटन गांव के रहने वाले कुमोद यादव के पुत्र हिमांशु कुमार एवं दूसरा आरोपी राटन के स्व. शंकर तांती के पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई।
उन्होंने बताया कि आरोपी दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


