
बांका: बाराहाट पुलिस ने दो वारंटी को किया गिरफ्तार
बांका में बाराहाट थाना पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर से बच रहे थे और उन पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश...
बांका। बाराहाट थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी के दौरान दोनों वारंटी अपने-अपने गांव से धराए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


