खगड़िया : लड़की को बच्चा चोर समझकर पेड़ से बांधकर पीटने के वाले मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग लड़की को बच्चा चोर समझकर पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने दो और मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। पुलिस ने पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और अन्य की तलाश जारी है।

खगड़िया से रवि की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में बच्चा चोर की बात कहकर दलित नाबालिग लड़की को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में चौथम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो और मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजीत शर्मा और जितेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। चौथम पुलिस ने शनिवार को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक लड़की को पेड़ से बांधकर पीटते हुए दिखाया गया था।
जांच में पाया गया कि यह घटना चौथम थाना क्षेत्र के ग्राम ठुठी मोहनपुर पंचायत की है। पीड़ित लड़की अपनी मौसी के घर आई हुई थी। वह गलती से किसी अन्य व्यक्ति के घर में जाकर बैठ गई। जहाँ बच्चा सोया हुआ था। घर वालों ने उसे 'बच्चा चोर' समझ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौथम थाना पुलिस ने छापेमारी शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले विनोद शर्मा की गिरफ्तारी शुक्रवार को की थी। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। और संदिग्ध परिस्थिति में स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


