Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Arrest Two Fugitives and a Liquor Smuggler in Triveniganj
सुपौल: त्रिवेणीगंज में दो वारंटी व एक शराब कारोबारी गिरफ्तार

सुपौल: त्रिवेणीगंज में दो वारंटी व एक शराब कारोबारी गिरफ्तार

संक्षेप:

त्रिवेणीगंज में पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करके दो फरार वारंटियों और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में...

Sep 14, 2025 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

त्रिवेणीगंज। पुलिस ने शनिवार की संध्या थाना क्षेत्र के अलग -अलग जगहों पर छापेमारी कर दो फरार वारंटी तथा एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के लतौना उत्तर के वार्ड 13 से विजेन चौहान, वार्ड 12 लतौना उत्तर से किसुन देव चौधरी तथा मिरजावा पंचायत के लहरनियां वार्ड पांच से शराब कांड में फरार आरोपी रामी यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।