लखीसराय: कुर्की वारंटी का दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया प्रस्तुत

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो आरोपियों उत्तम कुमार और अमृत साव को गिरफ्तार किया। दोनों पर न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का अभियान फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जारी रहेगा।

लखीसराय: कुर्की वारंटी का दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया प्रस्तुत

लखीसराय से अजय कुमार की रिपोर्ट: जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुर्की वारंटी मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया। यह कार्रवाई पिपरिया थाना कांड संख्या 17/10 के तहत की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तम कुमार, पिता सुंदर साव तथा अमृत साव, पिता डोमन साव के रूप में हुई है। दोनों आरोपी पिपरिया थाना क्षेत्र के लाल दियारा गांव के निवासी बताए गए हैं। दोनों के विरुद्ध पूर्व से न्यायालय द्वारा कुर्की वारंट जारी किया गया था, जिसके आलोक में पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

विशेष अभियान के दौरान पिपरिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार वारंटियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून से बचने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।