खगड़िया : खगड़िया : 280 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
परबत्ता के वार्ड नंबर-9 में पुलिस ने 280 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर रबीन कुमार और भूषण कुमार स्थानीय निवासी हैं। छापेमारी में 32,800 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में कांड संख्या-117/2026 दर्ज किया है।

परबत्ता I एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के परबत्ता गांव स्थित वार्ड नंबर -9 में छापेमारी कर 280 ग्राम स्मैक ( मादक पदार्थ ) के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय परबत्ता गांव वार्ड नम्बर -9 गांव निवासी धानो मंडल का पुत्र रबीन कुमार व कांतलाल मंडल का पुत्र भूषण कुमार बताया जा रहा है छपेमारी के दौरान मौक़े पर पुलिस ने 280 ग्राम स्मैक (हेरोइन) के अलावा 32,800 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया । बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई बाद स्थानीय कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है I प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक खगड़िया के दिशा-निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परबत्ता थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि परबत्ता गांव वार्ड संख्या-09 में स्मैक (हेरोइन) का अवैध क्रय-विक्रय किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चिन्हित स्थान पर छापेमारी कर दी I इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके पर दो तस्कर व मादक पदार्थ सहित अन्य सामानों क़ो बरामद कर लिया I इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले क़ो लेकर पुलिस ने परबत्ता थाना कांड संख्या-117/ 2026 दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


