Bhagalpur News: हत्या की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: रंगरा पुलिस ने हत्या की साजिश रचते दो अपराध कर्मियों को तीन कट्टा, पिस्टल और 20 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

Bhagalpur News: हत्या की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार

Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा पुलिस ने हत्या की साजिश रचते दो बदमाशों को तीन कट्टा और पिस्टल और 20 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसपी वैभव शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि रंगरा थाना को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम मुरली में हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपने घर में हथियार छुपा कर रखा है। रंगरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम को देखकर भाग रहे हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार पिता देवेंद्र सिंह निवासी मुरली को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर उसके घर में छुपा कर रखे गए एक पिस्तौल, दो देसी कट्टा और 16 कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार हीरा कुमार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के अनुसार इस योजना में शामिल सोनू कुमार यादव निवाली करारी तीनटंगा गोपालपुर जिला भागलपुर को वाहन जांच के दौरान मुरली चौक के समीप एक कट्टा और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जमीन विवाद और हत्या की योजना

पूछताछ में हीरालाल कुमार उर्फ राजा कुमार ने बताया कि उसके पिता का छोटू कुमार पिता तारिणी यादव से जमीन का विवाद चल रहा है। वर्ष 2018 में तारिणी यादव की हत्या के मामले में उसके परिवार को नामजद किया गया है जिसमें उसके पिता देवेंद्र सिंह को वर्ष 2022 में सजा हुई। इसके बाद छोटू कुमार द्वारा लगातार धमकी दे रहा था। इससे आक्रोशित होकर हीरालाल ने वर्ष 2021 में उस पर जानलेवा हमला किया था। जिसमें उसे पुलिस द्वारा पकड़कर जेल भेजा गया था। वर्ष 2022 में जेल में उसकी दोस्ती सोनू कुमार यादव से हुई। वर्ष 2024 में जेल से बाहर आने के बाद हीरालाल ने सोनू के साथ मिलकर छोटू की हत्या की साजिश रची थी।

गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास

सोनू यादव पर 12 मामले जबकि हीरालाल पर तीन मामले दर्ज

गिरफ्तार सोनू कुमार यादव के विरुद्ध हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 12 और हीरालाल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट और हत्या का प्रयास सहित कुल तीन केस दर्ज हैं।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

तीन माह में 40 अवैध हथियार, 138कारतूस और 37 अपराधी धराए

पिछले तीन माह में नवछिया पुलिस द्वारा अवैध हथियार की बारामद गी और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुछ 40 अवैध हथियार और 138 कारतूस बरामद किया गया और 37 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सायम रजा, रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦रंगरा पुलिस ने कितने बदमाशों को गिरफ्तार किया?−
रंगरा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: हत्या की योजना बनाते दो बदमाश गिरफ्तार