मधेपुरा: 5.09 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Apr 07, 2026 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

ग्वालपाड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को 5.09 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में सौरभ कुमार, साजन कुमार और मंजीत कुमार शामिल हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही गांव में दबिश दी और आरोपियों को पकड़ लिया। मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

मधेपुरा: 5.09 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक गिरफ्तार

ग्वालपाड़ा से संजय कुमार की रिपोर्ट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में 5.09 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों में पीरनगर पंचायत के श्याम वार्ड 13 के सौरभ कुमार, साजन कुमार और वार्ड 14 के मंजीत कुमार का नाम शामिल है। मामले में ग्वालपाड़ा थाना में पदस्थापित एसआई उपेंद्र कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पता चला कि बीते सोमवार को दोपहर में पुलिस को आरोपीयों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बलों के साथ गांव में दबिश दी गई।

पुलिस बलों को देख कर तीनों आरोपी भागने का असफल प्रयास किया। लेकिन उन्हें भागने में कामयाबी नहीं मिली। पुलिस बलों के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने दंडाधिकारी के समक्ष तलाशी देने की इच्छा जताई। बाद में दंडाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त बीडीओ परमानंद पंडित के समक्ष तलाशी ली गई। इस दौरान बिछावन पर से सफेद पन्नी में लिपटा स्मैक बरामद हुआ। इसके अलावा सिल्वर पेपर रोल और आधा दर्जन टूटा हुआ लाइटर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को पुलिस बलों के साथ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।