Bhagalpur News: जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: गोराडीह थाना क्षेत्र के बंगडीहा गांव में पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में संजीव कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर महिला के साथ मारपीट करने और हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप है। पीड़िता ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के बंगडीहा गांव में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव के ही संजीव कुमार के रूप में की गई है। आरोपी पर एक महिला के साथ मारपीट करने तथा हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने का आरोप है। मामले में पीड़िता ने गोराडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।


