खगड़िया : छापेमारी नें एक नामजद गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में
किबेलदौर में पुलिस ने शादी के इरादे से लड़की का अपहरण करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। गिरफ्तार अभियुक्त गोलू कुमार उर्फ वीर अभिमन्यु, सुनील यादव का पुत्र है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 15 Sep 2025 05:46 PM

किबेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने शादी करने की नीयत से लड़की अपहरण करने के मामले में दर्ज एक प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त बेला नौबाद गांव निवासी सुनील यादव का पुत्र गोलू कुमार उर्फ वीर अभिमन्यु बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर शादी करने की नीयत से लड़की अपहरण करने में अपने अग्रज को आवश्यक सहयोग करने का मामला दर्ज था।, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इधर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध5 लगातार छापेमारी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




