अररिया : देसी शराब के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरपतरघट में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक बाइक सवार तस्कर शिवम कुमार को 57 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर जीरबा पेट्रोल पंप के पीछे की गई। तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पतरघट से पुलेन्द्र सिंह पस्तपार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गश्ती के दौरान एक बाइक सवार तस्कर को 57 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि पुअनि जितेंद्र कुमार ने सशस्त्र बल के सहयोग से जीरबा पेट्रोल पंप के पीछे लहौना कच्ची सड़क पर कार्रवाई की। इस दौरान धबौली पूर्वी पंचायत के रहुआ वार्ड-06 निवासी शिवम कुमार को बाइक सहित रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में बोरी के अंदर उजले पन्नी की कई पोटलियों में रखी 57 लीटर देसी शराब बरामद हुई।
बरामदगी के बाद शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


