Bhagalpur News: अररिया: :236 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: सिकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बारुदह गांव में दो प्लास्टिक बोरी में 236 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कारोबारी की पहचान मुजाहिद के रूप में की गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Bhagalpur News: सिकटी, अररिया से फुलेंद्र मल्लिक की रिपोर्ट गुप्त सूचना पर सिकटी थाना पुलिस ने इंडो-नेपाल सीमा के 500 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र स्थित बारुदह गांव मे दो प्लास्टिक बोरी में ला रहे 236 बोतल नेपाली शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।कारोबारी की पहचान बारुदह वार्ड नंबर दो निवासी जैनउद्दीन के बेटे मुजाहिद के रुप में की गयी। सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बारुदह के रास्ते नेपाल से शराब आ रहा है। सूचना सत्यापन के लिए पुलिस बल को वहां तैनात कर दिये गये थे। जैसे ही शराब तस्कर वहां पहुंचा, पुलिस बलों ने दबोचा लिया।
बरामद दो प्लास्टिक बोरी मे 236 बोतल फाइटर ब्लैक नेपाली देशी शराब निकला । बताया कि गिरफ्तार कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।


