वाहन चेकिंग में नेपाली विदेशी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार
भीमपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट के अनुसार, छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 11 लीटर नेपाली विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है और उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

भीमपुर से आलोक कुमार की रिपोर्ट छातापुर थाना क्षेत्र स्थित महद्दीपुर बाजार से पूरब मेला फिल्ड के बगल में रोड किनारे बुधवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 11 लीटर एक सौ एमएल नेपाली विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने वाहन चेकिंग दौरान इन्दरपुर की ओर से आ रहा बाइकसवार पुलिस की वाहन चेकिंग को देखते ही भागलने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से उसे बाइक समेत पकड़कर कब्जे में लिया गया। उसकी पहचान अररिया जिला के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित अचरा वार्ड पांच निवासी सत्यनारायण यादव के पुत्र विकास कुमार (27) के रूप में हुई है।
वहीं पुलिस ने एक गलैमर मोटरसाइकिल बीआर 50 एफ 1904 को भी जब्त किया है। बाइक की तलाशी के क्रम में बाइक की डिक्की से सीट के ऊपर व तेल टंकी के नीचे से 375 एमएल की 20 बोतल एवं 180 एमएल की 20 कुल 40 बोतल 11 लीटर एक सौ एमएल नेपाली विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से शराब की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी बाइक से 11 लीटर एक सौ एमएल नेपाली विदेशी शराब बरामद की गई है। तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


