कटिहार: शराब छापेमारी में पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार,भेजे गए जेल
फलका से आशीष कुमार सिंह की रिपोर्ट फलका। एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र

फलका से आशीष कुमार सिंह की रिपोर्ट फलका। एक संवाददाताफलका थाना क्षेत्र के गिरयामा आदिवासी टोला में बीते दिनों शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर पुलिसकर्मियों को जख्मी करने एवं सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि बीते दिनों गिरयामा आदिवासी टोला में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव और हमला कर दिया था,जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।मामले
में पुलिस ने बारह नामजद एवं एक सौ अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया था।जिसको लेकर बुधवार को छापेमारी कर लखन किस्कू गिरयामा निवासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


