Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPolice Arrest Notorious Criminals with Weapons in Lakhisarai
लखीसराय : आर्म्स एक्ट के दो आरोपी कट्टा, कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार

लखीसराय : आर्म्स एक्ट के दो आरोपी कट्टा, कारतूस व मोबाइल के साथ गिरफ्तार

संक्षेप:

लखीसराय में पुलिस ने मेदनीचौकी थाना कांड के नामजद अभियुक्त सोनू सिंह और राजू सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों के पास एक लोडेड कट्टा, दो कारतूश और एक मिस फायर कारतूस मिला। सोनू सिंह पर 17 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

Nov 29, 2025 05:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

लखीसराय। एक प्रतिनिधि एसपी अजय कुमार ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मेदनीचौकी थाना कांड के नामजद अभियुक्त सोनू सिंह उर्फ सोनू कुमार और राजू सिंह उर्फ चिक्कू उर्फ राजू कुमार को पुलिस ने अवगिल-नंदपुर बांध के पास से एक लोडेड कट्टा, दो कारतूश व एक मिस फायर कारतूस, एक की-पैड और एक स्क्रीन टच मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू सिंह उम्र करीब 28 वर्ष तथा राजू सिंह उम्र करीब 15 वर्ष, दोनों अशोक सिंह के पुत्र, निवासी नंदपुर, थाना सूर्यगढ़ा, जिला लखीसराय शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। सोनू सिंह के खिलाफ सूर्यगढ़ा और मेदनीचौकी थाना में हत्या, लूट, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में 17 से अधिक कांड दर्ज हैं। वहीं नाबालिग राजू सिंह पर भी हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। छापामारी में सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष पुनि. भगवान राम, मेदनीचौकी थानाध्यक्ष पुअनि चितरंजन कुमार, अनुसंधानकर्ता पुअनि. चंद्रवीर सिंह, पुअनि. उमेश कुमार, एसटीएफ टीम एवं रिजर्व गार्ड शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। लखीसराय पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर प्रतिबद्ध है और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।