Bhagalpur News: पूर्णिया: दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भागलपुरBhagalpur News: हरदा, पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट मरंगा थाना एवं कामाख्या ओपी पुलिस की संयुक्त

Bhagalpur News: हरदा, पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट मरंगा थाना एवं कामाख्या ओपी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 लीटर देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 259/26 के नामजद आरोपी सहरा पंचायत के फूलटोला निवासी बबलू बेसरा को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


