अररिया: खुर्शीद हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

जोकीहाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत में मो खुर्शीद हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त सोहित ऋषिदेव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 27 फरवरी को हुई हत्या में मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज हुआ था।

अररिया: खुर्शीद हत्याकांड में आरोपी गिरफ्तार

​जोकीहाट(एस)। जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के मुसहरी टोला (वार्ड संख्या 03) में हुए मो खुर्शीद हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जोकीहाट थानेदार राजीव कुमार झा ने बताया कि उनके नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान आरोपी भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सोहित ऋषिदेव भगवानपुर मुसहरी टोला, वार्ड संख्या 03 का रहने वाला है। दरअसल 27 फरवरी को मो खुर्शीद की हुई हत्या के मामले में मृतक पत्नी नाहिदा के बयान पर जोकीहाट थाना मे दर्ज कराई गई कांड संख्यां 78/26 17 व्यक्ति को नामजद व 15-20 को अज्ञात आरोपी बनाया गया था।

इसमें से अबतक पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। श्री झा ने कहा कि ​पुलिस इस हत्याकांड में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर चुकी है। सोहित ऋषिदेव की गिरफ्तारी के बाद अब अन्य फरार अभियुक्तों पर दबाव बढ़ गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।