Bhagalpur News: कटिहार : हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कुरसेला (कटिहार) में थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना खेरिया मंडल टोला में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प के दौरान हुई, जिसमें दोनों पक्षों के सदस्यों को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Bhagalpur News: कटिहार : हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार

Bhagalpur News: ​कुरसेला (कटिहार) से मणिकांत रमण की रिपोर्ट थाना पुलिस ने अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला खेरिया मंडल टोला का है। वहां दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी। मारपीट इस कदर बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई थी। घटना के बाद दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि हिंसक झड़प के मामले में एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति (कुल 4) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: कटिहार : हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार