अररिया: झापा और सुनसरी में ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार
नेपाल के सुनसरी और झापा में पुलिस ने अवैध ब्राउन शुगर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में जेसा राई, सिद्धार्थ चौधरी, अर्जुन राई, लक्ष्मण राजवंशी, और पासंग छीरिंग शामिल हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी और झापा में अवैध ब्राउन शुगर के साथ पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार सुनसरी के इनरुवा नगरपालिका वार्ड 4 में जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी और अस्थायी पुलिस पोस्ट बसपार्क इनरुवा की चेकिंग टीम ने नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल के चालक इटहरी वार्ड 28 के 29 वर्षीय जेसा राई और बाइक के पीछे सवार इटहरी वार्ड 17 के 29 वर्षीय सिद्धार्थ चौधरी को 35 ग्राम 22 मिलिग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह इटहरी वार्ड 4 स्थित इलाका पुलिस कार्यालय इटहरी ने धरान 20 के 33 वर्षीय अर्जुन राई को 2 ग्राम 400 मिलिग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
इसी प्रकार इलाका प्रहरी कार्यालय दमक झापा ने मोटरसाइकिल के चालक कमल गाउँपालिका वार्ड 6 के 32 वर्षीय लक्ष्मण राजवंशी को 3 ग्राम 440 मिलिग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है । वहीं झापा जिला अंतर्गत मेचीनगर महानगरपालिका वार्ड 6 में 6 ग्राम 680 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पासंग छीरिंग इलाम निवासी को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस सभी गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ सहित आगे की कार्रवाई कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


