
पूर्णिया: स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
अमौर थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर नागो कुमार चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बघवा कोला मोड़ के पास तस्कर को पकड़ा, जो स्मैक की बिक्री कर रहा था। तस्कर के पास से 5.10 ग्राम स्मैक और 1300 रुपये नकद बरामद...
अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान के तहत एक तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सअनि रंजन कुमार सहित पुलिस बल के जवानों ने थाना क्षेत्र के बघवा कोला मोड़ के पास गेरूआ की तरफ जा रहे एक व्यक्ति पुलिस की वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया । पकड़ाये व्यक्ति बघवा कोला निवासी नागो कुमार चौहान से जब भागने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वह स्मैक की खरीद-बिक्री करता है, इसलिए पुलिस को देखकर भागने लगा।
तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से एक माचिस के डिब्बे में आठ छोटे-छोटे काली पन्नी में बंधा स्मैक व ग्यारह एलुमिनियम फॉईल के छोटे-छोटे पैकेट में बंधा स्मैक कुल 5.10ग्राम समेत 1300 रूपया नकदी बरामद हुआ। तस्कर ने बताया कि रौटा से स्मैक लाकर छोटा-छोटा पुड़िया बनाकर बेचता है। आज भी वह स्मैक बेच रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




