किशनगंज : सुखानी पुलिस ने 2 किलो 950 ग्राम गांजा किया बरामद

Feb 14, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

पौआखाली में सुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोपी सचिन सचिंद्र राय को 2 किलो 950 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। यह गांजा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से लाया गया था और स्थानीय बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस की सतर्कता से नशा तस्करी के खिलाफ यह सफल अभियान चलाया गया।

किशनगंज : सुखानी पुलिस ने 2 किलो 950 ग्राम गांजा किया बरामद

पौआखाली। एक संवाददाता शनिवार को सुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्करी के आरोपी को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। कादोगांव रेलवे ब्रिज के समीप छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 2 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद किया। थाना सूत्रों के अनुसार, यह गांजा पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से लाकर स्थानीय ईंट भट्टों और आसपास के इलाकों में खुदरा बिक्री के लिए सप्लाई किया जाता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ईंट भट्टा में काम करने वाला एक व्यक्ति गांजा तस्करी में संलिप्त है।

सूचना के सत्यापन के बाद थाना प्रभारी मनु कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई और आरोपी को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन सचिंद्र राय (55) के रूप में हुई है और कूचबिहार जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा राखलमारी गांव का निवासी बताया गया है। वही थाना प्रभारी मन्नू कुमारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में किशनगंज न्यायालय भेजा जा रहा है। इस सफल अभियान में पीटीसी मनोज, पीटीसी विनोद, 19वीं वाहिनी एसएसबी सुखानी के एएसआई/जीडी श्रीवासचंद्र रॉय, हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार समेत अन्य जवानों की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम की सतर्कता और मुस्तैदी से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;