Bhagalpur News: 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया
Bhagalpur News: भीमपुर (सुपौल) से आलोक कुमार की रिपोर्ट भीमपुर, एक संवाददाता छातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज

Bhagalpur News: भीमपुर (सुपौल) से आलोक कुमार की रिपोर्ट भीमपुर, एक संवाददाताछातापुर थाना क्षेत्र के लालगंज तिलाठी पंचायत स्थित वार्ड 14 में शुक्रवार सुबह पुलिस ने देसी चुलाई शराब बनाकार बेचने वाले एक तस्कर को 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार अलसुबह गश्ती पुलिस को सूचना मिली थी कि लालगंज तिलाठी पंचायत के वार्ड 14 स्थित एक घर में देसी शराब बनाकार बेचने का कारोबार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम उक्त घर में छापेमारी के लिए पहुंची तो वहां पुलिस वाहन को देखकर उक्त घर से एक व्यक्ति निकल कर भागने लगा। पुलिस बलों की सहायता से उसे खदेड़कर पकड़कर हिरासत में लिया गया।
उसने अपना नाम हीरानंद सरदार (55 वर्ष) लालगंज तिलाठी वार्ड 14 निवासी बताया है। वहीं पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के घर की तलाशी के दौरान उसके रसोईघर से अलग अलग गैलन में लगभग 35 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई है। इधर पुलिस ने मामले में उक्त गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ मद्य निषेध के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई थी, जहां पुलिस ने 35 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर हीरानंद सरदार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मद्य निषेध के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


