कुरसेला: नशे की हालत में 9 लोग गिरफ्तार
Apr 08, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
कुरसेला से मणिकांत कुरसेला। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात नशे के विरुद्ध

कुरसेला से मणिकांत कुरसेला। थाना पुलिस ने मंगलवार की रात नशे के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर 9 लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 09 अभियुक्तों को नशे की हालत में पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में नशे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


