खगड़िया: राइफल, कट्टा एवं कारतूस के साथ एक वृद्ध गिरफ्तार
बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर। पुलिस ने इतमादी पंचायत के पंचबीघी

बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर। पुलिस ने इतमादी पंचायत के पंचबीघी बहियार में स्थित सहरौन बासा पर छापा मारकर एक 70 वर्षीय वृद्ध को एक राइफल, एक कट्टा, एक दर्जन कारतूस एवं कुछ खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी का नेतृत्व एसआई मोहम्मद अजरूद्दीन ने किया। गिरफ्तार वृद्ध की पहचान पंचबीघी गांव निवासी स्वर्गीय जयकृष्ण शर्मा के पुत्र नागेश्वर शर्मा के रूप में की गई है। सूत्रों के मुताबिक मुखबिरों से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम गठित कर मंगलवार की रात में चिन्हित जगह पर छापा मारी गई। जहां उक्त सफलता पुलिस को मिली।
इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वृद्ध से पूछताछ की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


