
शराब मामले में 16 लोगों को पुलिस में किया गिरफ्तार
कटिहार में पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। फलका थाना से 7, मनसाही से 6 और मुफ्फसिल थाना से 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। सभी के खिलाफ शराब बंदी कानून के तहत केस...
कटिहार। अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर शराब मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि फलका थाना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में 7 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार किया गया है । आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनसाही थाना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मुफ्फसिल थाना पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में 3 अभियुक्त को क गिरफ्तार किया गया है ।

सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में शराब बंदी कानून के तहत केस दर्ज की गई है और मेडिकल जांच करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




