3254 घर सौर उर्जा से जगमगाएगा
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब सुल्तानगंज एवं शाहकुंड के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। सरकार सौर कुटीर ज्योति उपभोक्ता के तहत मुफ्त सोलर पैनल इंस्टॉल करेगी। 3254 आवेदन प्राप्त हुए हैं और सभी पात्र परिवारों को सौर ऊर्जा का लाभ मिलेगा।

सुल्तानगंज। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के घर सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। सौर कुटीर ज्योति उपभोक्ता के लिए सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की विशेष पहल की जा रही है। सुल्तानगंज एवं शाहकुंड के वैसे बीपीएल परिवार जिनके घर पर छत है, उन्हे सौर कुटीर ज्योति उपभोक्ता के तहत सौर उर्जा का इंस्टॉलेशन कराया जाएगा। विभाग के एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि सुलतानगंज के पांच और शाहकुंड के पांच पंचायत चिह्नित किए गए हैं। 3254 आवेदन जमा किया गया है, जिसे पोर्टल पर चढ़ाया गया।
सभी को बिजली सौर उर्जा का लाभ मिलेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


