जमुई: डॉक्टर और समाजसेवियों ने किया पौधरोपण
जमुई में विश्व रेड क्रॉस दिवस के मौके पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण किया गया। डॉक्टर ए मोदी ने इसका नेतृत्व किया। पर्यावरणविद डॉक्टर बी मोदी ने कहा कि हमें अपने आसपास कम से कम 10 पेड़ लगाने चाहिए।...

जमुई। विश्व रेड क्रॉस दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण हुआ। पौधारोपण के नेतृत्व डॉक्टर ए मोदी ने किया। पर्यावरणविद डॉक्टर बी मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वर्तमान समय में संसार के मानव स्वार्थी हो गये हैं। पेड़ लगायेंगे नहीं, अपितु काटेंगे। अतः ओजोन परत में छिद्र होने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव हेतु पेड़ लगायें ,मानव जीवन बचायें। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इसे मानव धर्म कहा गया है।
विश्व रेड क्रॉस दिवस का शुभारंभ 8 मई 1948 को किया गया। 8 मई वास्तव में इसके संस्थापक हेनरी डयुना का जन्म दिन है। हेनरी का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुआ था। 1901 में उन्हें नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अभी 192 देश रेड क्रॉस से जुड़े हुए हैं। अतः मानवीय सेवा हेतु रेड क्रॉस की स्थापना किये। यह एक गैर सरकारी संगठन है। रेड क्रॉस मानवता के लिए समर्पित है। जो युद्ध, महामारी, भुखमरी तथा अन्य आपात स्थितियों में जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करता है। यह संस्था जाति,धर्म, रंग, तथा राष्ट्रीयता से परे सभी मानव की सहायता करता है। ऐसे सुअवसर पर पौधारोपण महत्वपूर्ण कार्य है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।