Bhagalpur News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हिन्दुस्तान, भागलपुर
Bhagalpur News: डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, कहलगांव में पर्यावरण क्लब द्वारा 'प्रकृति का संरक्षण' विषय पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों ने भाग लिया और आम, जामुन, कटहल, पीपल और नीम के पौधे लगाए। विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी, कहलगांव के पर्यावरण क्लब के तत्वावधान में वेद सप्ताह के अंतर्गत ‘प्रकृति का संरक्षण’ विषय पर जंगल गोपाली, केरिया में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आम, जामुन, कटहल, पीपल और नीम के पौधे लगाए तथा उनके नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवानंद मिश्रा, विभु दुबे, अमित कुमार, दीपक कुमार, शिक्षक मंजीत कुमार, मानवीर गौरव, अभिषेक कुमार झा आदि मौजूद रहे।


