कटिहार: रेलवे स्टेशन परिसर में मिली लावारिस मैगजीन सहित पिस्टल मिलने से मची अफरा-तफरी
बारसोई रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया में एक पिस्टल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। रेल पुलिस और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर पिस्टल जब्त कर ली। बारसोई थानाध्यक्ष ने बताया कि पिस्टल मैगजीन के साथ थी और इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाएगी।

बारसोई निज प्रतिनिधि। बारसोई रेलवे स्टेशन के पार्किंग एरिया से एक पिस्टल दिखने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पर रेल पुलिस,आरपीएफ और बारसोई थानाध्यक्ष दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर पिस्टल को जब्त कर लिया। बारसोई रेल थानाध्यक्ष दुधेश्वर कुमार ने बताया कि रेलवे के पार्किंग एरिया से मैगजीन लगा हुआ एक पिस्टल बरामद किया गया। यह पिस्टल किसका है और किसने यहां पर रखा है। इसकी छानबीन की जा रही है। आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी। वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों में मनोज कुमार, मो. अकबर, अमिरूद़्दीन, श्याम कुमार आदि ने बताया कि थाने से चंद कदमों की दूरी: राजकीय रेल थाना बारसोई, घटनास्थल यानी पार्किंग एरिया से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है।
इसके बावजूद अपराधी इतनी आसानी से हथियार छोड़कर कैसे रफूचक्कर हो गया। उन्होंने बतया कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और निगरानी के नाम पर चप्पे-चप्पे पर लाखों रुपये की लागत से बड़े-बड़े सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इन कैमरों के रहते हुए भी पार्किंग में पिस्टल कहां से आई और इसे किसने फेंका, इसका सुराग लगाने में पुलिस अब तक नाकाम रही है। फिलहाल रेल पुलिस स्टेशन परिसर में लगे तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालने और मामले के खुलासे का दावा कर रही है, लेकिन इस लापरवाही ने बारसोई स्टेशन की सुरक्षा पर एक बड़ा सवालिया निशान जरूर खड़ा कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


