
विश्व कर्मा इलेवन और जीनत इलेवन सेमीफाइनल में पहुंचा
पीरपैंती प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जीनत इलेवन और विश्वकर्मा इलेवन की टीम पहुंच गई। जीनत इलेवन ने विश्वकर्मा इलेवन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में राजपुताना रायफल्स बाराहाट ने अमित इलेवन को सुपर ओवर में हराया।
पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मलिकपुर खेल मैदान पर चल रहे पीरपैंती प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइल में जीनत इलेवन और विश्वकर्मा इलेवन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। गुरुवार को खेले गए लीग मैच में जीनत इलेवन ने विश्वकर्मा इलेवन को हरा दिया। हालांकि अंकों के आधार पर विश्वकर्मा इलेवन भी सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो गया। पहले खेलते हुए विश्वकर्मा इलेवन ने 12.3 ओवर में 130 रन बनाए। जवाब में जीनत इलेवन ने 12.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन बना ना केवल मैच जीता बल्कि सेमीफाइनल में भी पहुंच गई। मैन ऑफ द मैच साजन कुमार घोषित किए गए।

एक अन्य मैच में राजपुताना रायफल्स बाराहाट ने अमित इलेवन साहिबगंज को हरा दिया। पहले खेलते हुए अमित इलेवन ने 13.4 गेंद में 175 रन बनाए। जवाब में राजपुताना इलेवन की टीम भी 13.3 ओवर में 175 ही रन बना पाई। पहले सुपर ओवर में राजपुताना ने 2 विकेट खोकर 10 रन बनाए। जबकि अमित इलेवन ने भी 1 विकेट खोकर 10 ही रन बनाए। तब फिर से दूसरा सुपर ओवर हुआ। जिसमें अमित इलेवन ने 1 विकेट खोकर 16 रन बनाए। जबकि जवाब में राजपुताना ने महज 5 गेंद में 1 विकेट खोकर 18 रन बना मैच जीत लिया। बावजूद इसके दोनों टूर्नामेंट से कम अंक के आधार पर बाहर हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




