ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपीरपैंती: असामाजिक तत्वों ने 46 आम के पेड़ काट डाले

पीरपैंती: असामाजिक तत्वों ने 46 आम के पेड़ काट डाले

सीमानपुर गांव में तीन किसानों के पेड़ को बर्बाद किया किसानों ने थाना में...

पीरपैंती: असामाजिक तत्वों ने 46 आम के पेड़ काट डाले
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 25 Jan 2022 04:10 AM
ऐप पर पढ़ें

पीरपैंती। निज प्रतिनिधि

प्रखंड के सीमानपुर गांव स्थित खेत में लगाए गए 46 आम के पेड़ असामाजिक तत्वों ने रविवार की रात्रि काटकर बर्बाद कर दिये। इनमें सर्वाधिक रंजीत साह के 3 साल के 30 पेड़ हैं। उसने बताया कि बड़ी मेहनत से पेड़ लगाए थे। सवेरे बंटाईदार जब खेत की ओर गए जो कस्तूरबा विद्यालय के पास देखा कि सभी पेड़ जड़ से एवं ऊपर से काट दिए हैं। अन्य किसान नवल किशोर सिंहा का 7, श्रीदेव राम का 8 तथा शंभु राम का भी 1 पेड़ शामिल है।

घटना की जानकारी मिलते ही किसान खेत पर पहुंचे तथा मुखिया बंटू राम को तथा पीरपैंती पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मुखिया, वार्ड सदस्य अनिल सिंहा के साथ तथा पुलिस भी पहुंची। पुलिस की जांच पड़ताल की। किसानों ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। मालूम हो कि पूर्व में भी सीमानपुर के अलावा दर्जन भर गांव ऐसे हैं जहां सैंकड़ों आम के पेड़ काटकर असामाजिक तत्वों ने बर्बाद कर दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें