मुंगेर: हवेली खड़गपुर में सभी थोक व खुदरा दवा दुकानें रहीं बंद

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

आरटीआर हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। ऑनलाइन और

मुंगेर: हवेली खड़गपुर में सभी थोक व खुदरा दवा दुकानें रहीं बंद

आरटीआर हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।ऑनलाइन और नकली दवाई की बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को प्रखंड के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की सभी थोक और खुदरा दवा दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद रखा। ऑनलाइन और नकली दवाओं के विरोध में दवा दुकानदारों ने विरोध जताया। संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि देश की जनता के स्वास्थ्य को खतरे में डालने वाली ऑनलाइन दवाओं की अनियंत्रित बिक्री और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। बिना डॉक्टर के पर्चे के ऑनलाइन दवाएं बेचना गंभीर अपराध है।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बिपिन खिरहरी ने बताया कि ऑनलाइन और नकली दवाओं से आम जनता के स्वास्थ्य के साथ छेड़छाड़ हो रही है और छोटे दवा विक्रेताओं का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने सरकार से ऑनलाइन दवाओं पर सख्त कानून बनाने और नकली दवाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मुख्य बाजार, आंबेडकर चौक, नंदलाल बसु चौक, पुरानी चौक, मानिक चौक समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र स्थित मेडिकल दुकानें पूर्णतः बंद रहे। मेडिकल स्टोर बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशान देखा गया। इस दौरान जन ओषधि केंद्र पर दवाइयां लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। इस मौके पर सुरेश बाजोरिया, सूरज भारती, संजीव मोदी, गौतम पाल, पंकज साह, पवन गुप्ता, आशुतोष आनंद, आलोक आनंद, दीपक गुप्ता, अभिजीत, अमन केशरी, जयशंकर प्रसाद केशरी आदि समेत अनेक दवा दुकानदार मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।