ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरपैक्स चुनाव : तीसरे चरण का मतदान आज

पैक्स चुनाव : तीसरे चरण का मतदान आज

पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को जगदीशपुर,पीरपैंती और खरीक प्रखंड के 21पैक्सों में मतदान होगा। गुरुवार को तीनों प्रखंडों में मतदान पदाधिकारियों को मतदान सामग्री,अग्रिम राशि और तृतीय नियुक्ति...

पैक्स चुनाव : तीसरे चरण का मतदान आज
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरThu, 12 Dec 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को जगदीशपुर, पीरपैंती और खरीक प्रखंड के 21 पैक्सों में मतदान होगा। गुरुवार को तीनों प्रखंडों में मतदान पदाधिकारियों को मतदान सामग्री, अग्रिम राशि और तृतीय नियुक्ति पत्र दिया गया। तीसरे चरण में जिले के 21 पैक्सों में मतदान होगा। इसके लिए 49 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जिला सहकारिता पदाधिकारी सह उप निर्वाचन पदाधिकारी (सहयोग समितियां) मो. जैनुलआबदीन अंसारी ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान की तैयारी पूरी कर ली गयी है। सभी बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी। सुल्तानगंज, कहलगांव और बिहपुर प्रखंडों में गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। मतदान केन्द्रों के आसपास सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी है। बुधवार को सुल्तानगंज, कहलगांव और बिहपुर प्रखंड के 26 पैक्सों के लिए मतदान हुआ था। तीनों प्रखंडों में मतदान का प्रतिशत 48.41 रहा। शाम तक सभी पैक्सों का चुनाव परिणाम घोषित हो जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें