भागलपुर : बीच नदी में नाव से व्यक्ति ने लगाई छलांग, डूबा

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

भागलपुर। बरारी से महादेवपुर जा रही नाव से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा

भागलपुर : बीच नदी में नाव से व्यक्ति ने लगाई छलांग, डूबा

भागलपुर से अमित चौधरी की रिपोर्ट : बरारी से महादेवपुर जा रही नाव से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी। वह डूब गया। घटना गुरुवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। डूबे हुए व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चला रही है। नाव संचालक ने बताया है कि बरारी से नाव के चलने के कुछ देर बाद जब बीच नदी में नाव पहुंची तो अचानक उस शख्स ने छलांग लगा दी। उसके बाद अफरातफरी मच गई। एसडीआरएफ और गोताखोर को बुलाया गया। डूबने वाले व्यक्ति के पास कोई सामान नहीं होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।