Bhagalpur News: किशनगंज : रात में घंटों बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, स्थायी समाधान की मांग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में बारिश और

Bhagalpur News: किशनगंज : रात में घंटों बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, स्थायी समाधान की मांग

Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट दिघलबैंक। एक संवाददाताप्रखंड क्षेत्र में बारिश और गर्मी के मौसम में रात के समय लगातार घंटों बिजली बाधित रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी के बीच कभी 33 केवी लाइन में खराबी, कभी 11 केवी फीडर ट्रिप तो कभी ओवरलोड की समस्या के कारण कई इलाकों में 7 से 8 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है।बिजली विभाग की ओर से जारी सूचनाओं में बहादुरगंज की 33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी, खराब मौसम, ओवरलोड तथा एचटी लाइन पर पेड़ गिरने जैसी वजहों से आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी दी जाती रहती है और ऐस समय में विभाग का यह कहना रहता है कि खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।लेकिन

रोज रोज इसी तरह कि परेशानियों को झेलते झेलते प्रखंड क्षेत्र के लोग परेशान हैं।बिजली विभाग के इसी लचर व्यवस्था को लेकर सप्ताह भर पहले प्रखंड के कुछ युवा आमरण अनशन पर भी बैठे थे और उन युवाओं को बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने तथा वैकल्पिक व्यवस्थाओं से बिजली बहाल रखने का आश्वासन भी मिला था।लेकिन वर्तमान में हालात जस के तस बने हुए हैं।उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए फीडरों का पुनर्गठन किया गया था, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।उपभोक्ताओं को आज भी लगातार रात में लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि खराबी दूर करने में घंटों लग जाते हैं, जिससे भीषण गर्मी में रातभर परेशानी झेलनी पड़ती है। उपभोक्ताओं ने विभाग से रात्रिकालीन बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और तकनीकी खराबियों का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsBhagalpur News: किशनगंज : रात में घंटों बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी, स्थायी समाधान की मांग