Bhagalpur News: स्थायी लोक अदालत की पहल: सड़क हादसे के पीड़ित को मिला त्वरित और सुलभ न्याय, मिला 16,600 रुपये का चेक

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

Bhagalpur News: भागलपुर के स्थायी लोक अदालत ने आवेदक मलिक लाल श्रीवास्तव को 16,600 रुपये का चेक प्रदान किया। उनकी बाइक को 2021 में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। जब बीमा कंपनी ने क्षतिपूर्ति नहीं दी, तो उन्होंने अदालत में आवेदन किया। अब अदालत ने दोनों पक्षों के बीच सुलह के आधार पर मामला सुलझाया।

Bhagalpur News: स्थायी लोक अदालत की पहल: सड़क हादसे के पीड़ित को मिला त्वरित और सुलभ न्याय, मिला 16,600 रुपये का चेक

Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। स्थायी लोक अदालत भागलपुर के अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार मिश्रा के हाथों शनिवार को आवेदक मलिक लाल श्रीवास्तव को वाहन क्षतिपूर्ति की राशि का 16,600 रुपये का चेक प्रदान किया गया। दरअसल, वर्ष 2021 में आवेदक मलिक लाल श्रीवास्तव की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उन्होंने बाइक का बीमा निजी कंपनी से कराया था। जब बीमा कंपनी से वाहन क्षतिपूर्ति की राशि नहीं मिली, तो पीड़ित ने स्थायी लोक अदालत, भागलपुर में न्याय के लिए गुहार लगाई। अदालत ने संबंधित बीमा कंपनी को पीठ के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के आधार पर मामले का सफल निष्पादन कराया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि स्थायी लोक अदालत एक ऐसी अनूठी व्यवस्था है, जहां बिना किसी मुकदमे के खर्च के नागरिकों को त्वरित न्याय मिलता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: स्थायी लोक अदालत की पहल: सड़क हादसे के पीड़ित को मिला त्वरित और सुलभ न्याय, मिला 16,600 रुपये का चेक