Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsPermanent Holding Area to be Constructed at Bhagalpur Railway Station for Festive Season
यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा होल्डिंग एरिया

यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर बनेगा होल्डिंग एरिया

संक्षेप: त्योहारी सीजन में भीड़ नियंत्रण के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। नई दिल्ली स्टेशन पर मिली सफलता के बाद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी ऐसे एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है।

Fri, 31 Oct 2025 03:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

त्योहारी सीजन में क्राउड कंट्रोल के लिए भागलपुर रेलवे स्टेशन पर भी स्थायी रूप से होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से सूची जारी की गई है। दरअसल, दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों के सुगम आवगमन हेतु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया था। जिसको यात्रियों द्वारा काफी सराहा गया। इसी की सफलता को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली स्टेशन की तर्ज पर भारतीय रेलवे के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी होल्डिंग एरिया विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देश भर में भारतीय रेलवे के 76 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे जिनमें एक भागलपुर स्टेशन भी शामिल है। होल्डिंग एरिया 2026 के त्योहारी सीजन से पहले ही बन कर तैयार हो जाएगा। पूर्व रेलवे में भागलपुर के अलावा हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और जसीडीह स्टेशन का भी चयन किया गया है। वहीं पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर के अलावा गया और दरभंगा में भी स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा।

दूसरी ओर नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अंतर्गत कटिहार में स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। अभी भागलपुर में अस्थायी होल्डिंग एरिया का निर्माण कराया जाता है। पिछले दो साल से यह व्यवस्था हो रही है। स्थायी होल्डिंग एरिया के लिए जगह चिह्नित की जाएगी। स्थायी होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए कई तरह की सुविधाएं विकसित की जाएगी। मॉड्यूलर डिजाइन पर यह निर्माण कराया जाएगा जो स्थानीय स्थिति के अनुसार होगा।